
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेलवे पटरी के पास मोबाइल के जरिए क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो लोगों को सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा।
मौके से कैश और मोबाइल जब्त
पुलिस ने आकाश टांडी (31) और मोहम्मद आरिफ (50) के पास से कैश और मोबाइल बरामद किए। दोनों आरोपी कोटा के रहने वाले हैं। जब्त मोबाइल में सट्टा नेटवर्क से जुड़े अहम सबूत मिलने की संभावना है।
बड़े नेटवर्क से जुड़े तार
पूछताछ में आरोपियों से सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य संचालकों के बारे में अहम जानकारी मिली है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी है।
जांच जारी, और गिरफ्तारियां संभव
पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।