महासमुंद पुलिस ने एक बड़े आईपीएल सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया

Chhattisgarh Crimesमहासमुंद पुलिस ने एक बड़े आईपीएल सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बसना, पिथौरा, सांकरा, सरायपाली और भंवरपुर में ताबड़तोड़ दबिश देकर 9 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई भंवरपुर चौक से पकड़े गए आरोपी योगेश्वर देवांगन से पूछताछ के बाद शुरू हुई। योगेश्वर से मिली जानकारी के आधार पर जिले के अन्य बड़े सटोरियों के नाम सामने आए। इसके बाद 5 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी की।

ऑनलाइन सट्टा लेनदेन के सबूत मिले

पुलिस जांच में आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। इन फोनों में फोन पे और यूपीआई के माध्यम से 3 लाख रुपए से अधिक के ऑनलाइन सट्टा लेनदेन के पुख्ता प्रमाण मिले हैं।सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7(1) के तहत कार्रवाई की गई है।

तीन आरोपी फरार

मामले में संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं। मामले में 3 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और उनके पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

Exit mobile version