छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सांभर का शिकार कर उसका मांस घर में पकाया जा रहा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सांभर का शिकार कर उसका मांस घर में पकाया जा रहा था। इस मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 5 शिकारियों को गिरफ्तार किया और मांस जब्त किया। मामला रायगढ़ रेंज का है।

दरअसल गुरुवार को वन अमले को सूचना मिली कि देलारी गांव में वन्यप्राणी का मांस पकाकर खाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही वनकर्मी तुरंत गांव पहुंचे। कई घरों की तलाशी के दौरान देलारी निवासी आत्माराम, मायराम, हरिश्चंद्र साव और तरुण के घर से सांभर का पका हुआ मांस बरामद हुआ।

वन अमले ने मांस को जब्त कर लिया है। मोतराम राठिया के घर की जांच के दौरान पता चला कि वह करीब 1 किलो मांस पकाकर खा चुका है। इसके बाद वन अमले ने पका हुआ मांस और बर्तन जब्त किए।

सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर रेंज कार्यालय लाया। पूछताछ में आरोपियों ने सांभर का मांस पकाने की बात स्वीकार की। इसके बाद वन अमले ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के उल्लंघन पर धारा 39, 50, 51 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसडीओ तन्मय कौशिक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि देलारी गांव में सांभर का मांस पकाया जा रहा है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। गांव के घरों की जांच करने पर 5 घरों में सांभर के अवशेष मिले।

कई जगह मांस पहले ही पकाया जा चुका था। वन अमले ने मांस के सैंपल लेकर लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पूछताछ में ग्रामीणों ने जंगल में शिकार करने की बात स्वीकार की। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version