
यह कार्रवाई 02 अप्रैल को पीड़ित नेपाल दास मानिकपुरी की शिकायत के बाद की गई। नेपाल दास मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 मार्च को उनके मित्र के पुत्र ने उनकी बाइक बिना लॉक किए सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली।
बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी
शिकायत दर्ज होने के बाद, एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर पलारी थाना की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक रोहांसी रोड पर एक बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी और राजेश गेंडरे (30, ग्राम सुंदरी) और नाबालिक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने सब्जी बाजार से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 16 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।