बलौदाबाजार जिले के ग्राम करदा (लवन के पास) में खेत बनाते समय एक चेन माउंटेन मशीन में अचानक आग लग गई

Chhattisgarh Crimesबलौदाबाजार जिले के ग्राम करदा (लवन के पास) में खेत बनाते समय एक चेन माउंटेन मशीन में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरी मशीन जलकर खाक हो गई। मशीन चला रहे ऑपरेटर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंचा। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

चेन माउंटेन मशीन में आग लगने का कारण अज्ञात

शुरूआती अनुमान के अनुसार, खेत बनाते समय मशीन के अत्यधिक गर्म होने से आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह इस माह जिले में आगजनी की 21वीं घटना है। लगातार बढ़ टारे तापमान से ऐसी घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही है। आगजनी के कारण ही लोगों को भारी नुकसान भी हो रह है, किसानों में भी दहशत का माहौल है।

Exit mobile version