रायपुर में राजेंद्र नगर पुलिस ने एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 28 हजार रुपए बताई जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम सौरव ठाकुर है। पुलिस पता लगा रही है कि, आरोपी नशे का सामान कहां से लाता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था।
अब पढ़िए क्या है पूरा मामला
न्यू राजेंद्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, मेडिसाइन अस्पताल के पास युवक चिट्टा बेचने की फिराक में घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने रेड मारकर युवक को हिरासत में लिया। युवक की तलाशी के दौरान पुलिस ने चिट्टा बरामद किया है।
आरोपी के खिलाफ राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे का सामान कहां से लाता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था। पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे।