मरवाही थाना क्षेत्र के दानीकुंडी गांव में एक व्यापारी के घर बड़ी चोरी की वारदात टल गई

Chhattisgarh Crimesमरवाही थाना क्षेत्र के दानीकुंडी गांव में एक व्यापारी के घर बड़ी चोरी की वारदात टल गई। चोरों ने लोहे का दरवाजा काटकर घर में प्रवेश किया था, लेकिन छत पर सो रहे मजदूरों की सूझबूझ से डकैती विफल हो गई। घटना के समय व्यापारी का पूरा परिवार बेटी की शादी के सिलसिले में अनूपपुर गया हुआ था।

देर रात गांव की बिजली गुल होने पर गर्मी के कारण छत पर सो रहे दो मजदूरों की नींद खुल गई। नीचे उतरने पर उन्हें घर के भीतर हलचल महसूस हुई। मजदूरों ने देखा कि चोर कीमती सामान समेट रहे थे।मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे घबराकर चोर कीमती सामान और जेवरात छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, भागते समय चोर गल्ले में रखी नकदी और सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर हार्डडिस्क अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे।

नागरिको की मांग

इस घटना से दानीकुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है, क्योंकि पिछले तीन वर्षों में इस इलाके में 20 से ज्यादा सेंधमारी की वारदातें हो चुकी हैं। नागरिको की मांग है की पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़े और गश्त पर विशेष ध्यान दें।

Exit mobile version