बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग गांवों में शराब के नशे में 2 युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया

Chhattisgarh Crimesबलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग गांवों में शराब के नशे में 2 युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने दोनों घटनाओं में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना पलारी नगर के वार्ड 05 की है। यहां दिव्यांग युवक अर्जुन वर्मा (42) ने देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि अर्जुन मोहल्ले की एक शादी में चुलमाटी में डांस कर घर लौटा था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

नशे की हालत में युवकों ने की आत्महत्या

दूसरी घटना ग्राम जर्वे की है। यहां चंद्रशेखर वर्मा (28) ने शराब के नशे में धुत होकर अपने घर में ही कपड़े के गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आदतन शराबी हैं दोनों युवक

थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि दोनों मृतक आदतन शराबी थे और उन्होंने शराब के नशे में ही यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस दोनों मामलों में आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Exit mobile version