
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा का रहने वाला बोधसाय मंछवार 28 साल ने 19 अप्रैल को कापू थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका व उसकी पत्नी सोनमति सरोती मंछवार के दो बच्चे हैं।
साढ़े 4 साल की बेटी ढूलबाई और ढाई साल का बेटा अनुज मंझवार हैं। गुरूवार की सुबह 5 बजे वह जंगल चार तोड़ने के लिए गया था।
तब घर में उसकी पत्नी और बच्चे थे। दोपहर में जब वह घर लौटा तो घर सूना मिला। शाम को उसकी साढ़े चार साल की बेटी ढूलबाई अकेले घर पहुंची।
उससे पूछने पर बताई कि उसकी मां सोनमति सरोती मंछवार उसे घर भेजकर भाई अनुज को लेकर नानी घर रानी गौवा जंगल से गई है।
ऐसे में बोधसाय गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ रात में उनकी तलाश करने निकला, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले सुबह उसकी पत्नी सोनमति अकेले घर लौटी, लेकिन शराब के नशे में होने की वजह से उसने अनुज के बारे में कोई जानकारी न देकर टालमटोल करती रही। लगातार दो दिनों तक परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा जंगल में खोजबीन की गई।
गहरे खाई में मिला बालक का शव तब शनिवार की रात को रानीगौवा पहाड़ के पास एक पगडंडी किनारे महुआ पेड़ के पास पत्थर पर खून के धब्बे दिखाई दिए। आसपास खोजबीन करने पर गहरी खाई में मासूम अनुज का शव देखा गया।
जिसके सिर पर गंभीर चोट के साथ खून से लथपथ हालत में पड़ा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए संदेही महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ किया।
आरोपी महिला लगातार गुमराह करती रही शुरुआत में महिला लगातार गुमराह करती रही और अपहरण जैसी कहानी गढ़ती रही, कि कुछ लोग बच्चे को छिनकर भाग गए हैं, पर पुलिस ने तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर सख्ती से पूछताछ की।
तब पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि घटना के दिन वह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके जा रही थी। रास्ते में लड़की को घर जाने लौटा दी और अपने बेटे को गोद में लेकर पहाड़ी चढ़ाई के दौरान थकान में बेटे को जमीन में उतार कर पैदल चलने बोली पर बालक अनुज जमीन पर बैठ गया।
जमीन पर पटक कर सिर पर पत्थर से वार किया तब गुस्से में उसने अपने ढाई साल के मासूम बेटे को जमीन पर पटककर उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद वह घर लौटकर झूठी कहानी बनाकर सभी को भ्रमित करने लगी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।
बच्चे के बॉडी को छिपा दी थी SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिला के साथ दो बच्चे थे और बेटी को घर भेज दिया, लेकिन उसका बेटा गोद में जाने के लिए जिद कर रहा था।
तभी महिला ने उसकी हत्या कर दी और महिला ने डरकर बॉडी को वहीं छिपा दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।