भिलाई में नेशनल हाईवे पर नेहरू नगर चौक के पास रविवार और सोमवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया

Chhattisgarh Crimesभिलाई में नेशनल हाईवे पर नेहरू नगर चौक के पास रविवार और सोमवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कारण एक थार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, कार में सुपेला निवासी तीन दोस्त आकाश केशरवानी, ऋतिक साहू और करण सिंह सवार थे। हादसे के दौरान गाड़ी की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में आकाश केशरवानी की मौत हो गई। वहीं करण सिंह को गंभीर हालत में भिलाई के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। तीसरे युवक ऋतिक साहू को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही, वाहन की स्थिति और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Exit mobile version