
जानकारी के अनुसार, मालवाहक पिकअप वाहन बारात लेकर जा रहा था और पेड़ से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई। वाहन में कुल सात लोग सवार थे।
उत्तर प्रदेश जा रहे थे बाराती
हादसे में ग्राम बोंगा, विकासखंड प्रतापपुर, जिला सूरजपुर निवासी राजेंद्र (30) की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
यह बारात छत्तीसगढ़ के इंजानी (बलरामपुर) से उत्तर प्रदेश के म्योरपुर के लिए रवाना हुई थी, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।