रायपुर के विधानसभा इलाके स्थित फ्रेंड्सजोन रेस्टोरेंट में वेज ऑर्डर करने वाले ग्राहक को नॉनवेज खाना परोसने का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesरायपुर के विधानसभा इलाके स्थित फ्रेंड्सजोन रेस्टोरेंट में वेज ऑर्डर करने वाले ग्राहक को नॉनवेज खाना परोसने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा हुआ और पीड़ित ने इसे अपनी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

वेज बिरयानी ऑर्डर की, लेकिन परोस दी नॉनवेज

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र नगर निवासी राजेश सिंह अपने परिवार और दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने मेन्यू देखकर वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था। कुछ देर बाद वेटर खाना लेकर आया और टेबल पर परोस दिया। खाना खाते समय राजेश सिंह को स्वाद और सामग्री को लेकर शक हुआ, जिसके बाद जांच करने पर पता चला कि उन्हें नॉनवेज बिरयानी परोस दी गई है।

धार्मिक आस्था को ठेस का आरोप

इस बात से नाराज होकर उन्होंने तुरंत रेस्टोरेंट स्टाफ को बुलाया और विरोध जताया। मौके पर मौजूद अन्य ग्राहकों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा होने लगी। राजेश सिंह ने आरोप लगाया कि यह लापरवाही नहीं, बल्कि गंभीर गलती है, क्योंकि इससे उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है।

स्टॉफ ने मानी गलती, लेकिन संचालक उतरे बहस पर

पीड़ित ने कहा कि होटल प्रबंधन को ऑर्डर को लेकर पूरी सावधानी बरतनी चाहिए थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्टाफ ने पहले गलती मानने से इनकार किया, लेकिन बाद में मामला बढ़ता देख माफी मांगने लगे।

लेकिन होटल संचालकों ने अपनी गलती मानने के बजाय उनसे बहस शुरू कर दिया। राजेश सिंह के अनुसार होटल संचालक ने उनसे कहा, कि हमारे यहां सब परोसा जाता है। आपको देखकर आना चाहिए।

Exit mobile version