
मृतक बच्ची की पहचान बरहियाडांड निवासी अन्नु यादव (8) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के साथ मेंड्रा गांव में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने पहुंची थी।जानकारी के अनुसार, जिस घर में विवाह कार्यक्रम चल रहा था, वहां शौचालय की सुविधा नहीं थी। अन्नु शौच के लिए घर के पीछे स्थित बाड़ी की ओर गई थी। इसी दौरान वह फिसलकर पास की एक डबरी में जा गिरी।
बहार निकलते तक बच्ची की मौत हो चुकी थी
आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी मिली और उसे बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी।
इस घटना के बाद शादी का माहौल गमगीन हो गया। प्रेमनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।