कोरबा में बालको पुलिस ने दो मकानों में चोरी करने वाले एक आरोपी और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesकोरबा में बालको पुलिस ने दो मकानों में चोरी करने वाले एक आरोपी और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए गैस सिलेंडर, साइकिल, सिल्वर की सीढ़ी और सबमर्सिबल पंप बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रामकुमार साहू ने 19 अप्रैल को बालको नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल की रात 11 बजे से 20 अप्रैल की रात 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके परसाभाठा स्थित मकान में घुसकर किचन से इंडियन गैस सिलेंडर और बच्चों की छोटी साइकिल चुरा ली।

इसी दौरान, चोरों ने पड़ोसी तुष्यंत कुमार साहू के घर के आंगन का दरवाजा खोलकर वहां रखा सबमर्सिबल पंप, एक इंडियन गैस सिलेंडर और एक सिल्वर की सीढ़ी भी चुरा ली।

रामकुमार साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 228/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले व नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में तीन युवक चोरी की घटना को अंजाम देते हुए साफ कैद हो गए थे।

चोरों में 2 नाबालिग भी शामिल

पुलिस ने फुटेज में दिखे तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की,उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी मनोज यादव उर्फ मोनू यादव ( 20) ने बताया कि उसने चोरी का सामान अपने घर में छिपा कर रखा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी मनोज यादव उर्फ मोनू यादव और दो नाबालिगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

Exit mobile version