
मामले की जानकारी मिलते ही रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक-9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निगम की विशेष टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना के बाद क्षेत्र के रहवासियों ने निगम टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत के चलते इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है, ऐसे में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।