भिलाई में अकेले रह रही महिला साइबर ठगी की शिकार हो गई

Chhattisgarh Crimesभिलाई में अकेले रह रही महिला साइबर ठगी की शिकार हो गई है। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 62 साल की महिला से 7 लाख रुपए ठग लिए गए। आरोपी खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कई दिनों तक महिला को वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए डराते-धमकाते रहे। मामला थाना सुपेला क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, भिलाई के आर्य नगर कोहका निवासी निर्मला चौबे ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च 2026 को उनके मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आया। उस कॉल में 5 से 7 लोग पुलिस की वर्दी में दिख रहे थे।

Exit mobile version