
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई दो कारें और चार एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 49 लाख 17 हजार रुपये बताई जा रही है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने बताया कि 23 अप्रैल की रात करीब 10 बजे तुमला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी।
जानकारी मिली थी कि ओडिशा से कुछ तस्कर दो कारों में भारी मात्रा में गांजा लेकर लावाकेरा-सराईटोली मार्ग से जशपुर आ रहे हैं।सूचना मिलते ही तुमला थाना, कोल्हेंझरिया चौकी और कोतबा की संयुक्त टीम ने मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की।
चेकिंग के दौरान, मुखबिर द्वारा बताई गई एक बिना नंबर की सफेद मारुति ब्रेजा और एक काली मारुति XL6 (CG-14-MW-3300) को घेराबंदी कर रोका गया। ब्रेजा कार में एक व्यक्ति और XL6 में तीन लोग सवार थे।वाहनों की तलाशी लेने पर ब्रेजा कार की डिक्की और सीटों में रखी चार बोरियों से 73 पैकेट गांजा बरामद हुआ।
आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल
जब्त गांजे का कुल वजन 76 किलो 940 ग्राम पाया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युगल यादव (21, निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव), मोहित कुमार यादव (26 , निवासी ग्राम हल्दी झरिया, थाना बागबहार), दीपक यादव (26 निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव) और एक 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है।