गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर मचे कोहराम में एक नया खुलासा हुआ

Chhattisgarh Crimesगैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर मचे कोहराम में एक नया खुलासा हुआ है। उज्जवला गैस कनेक्शन लेने वाले शहरी इलाकों में 25 दिन में मिलने वाले सिलेंडर की बुकिंग कर उसकी ओटीपी बेच रहे है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर लेने वालों की संख्या अचानक 35 फीसदी तक बढ़ गई है। राज्यभर में 36 लाख 76260 लोगों के घरों में उज्जवला गैस योजना के तहत सिलेंडर मौजूद है। एलपीजी समस्या के पहले तक इसमें केवल 20 से 22 फीसदी के आसपास ही लोग सिलेंडरों की रिफिलिंग करवा रहे थे। फरवरी में 8 लाख 8777 लोगों ने सिलेंडर लिए, लेकिन मार्च में इनकी संख्या बढ़कर 22 लाख 27842 हो गई। अप्रैल में अभी तक 14 लाख से ज्यादा लोग उज्जवला सिलेंडर ले चुके हैं।

ऑनलाइन दिखने वाले आंकड़ों ने अफसरों को भी चौंका दिया है। यही वजह है कि अब विभाग की टीम ने शहर के कई इलाकों में एक साथ छापामारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को टीम ने चंगोराभाठा पवार भवन के पास स्थित अपना फोटो कॉपी सेंटर में छापा मारा तो वहां से 13 उज्जवला गैस कार्ड मिले।

Exit mobile version