छत्तीसगढ़ के दुर्ग में युवती ने घर घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के दुर्ग में युवती ने घर घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला पर 18 और सो रहे बच्चे पर चाकू से 14 वार किए। मामला सुपेला थाना क्षेत्र के STF कॉलोनी का है। इस हमले में 2 बेटियां गंभीर रूप से घायल हुई है। एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक ललितेश यादव STF में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। उसका युवती से अफेयर था। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। ललितेश ने अपने बयान में बताया कि युवती से वह अटैच था, युवती उससे शादी करने की जिद कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पति घर पर नहीं था, तभी किया हमला

आरक्षक ललितेश 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आया हुआ था। शनिवार (25 अप्रैल) सुबह घर पर पत्नी रीना यादव, एक बेटी तानिया (11), दूसरी बेटी नैना (12) और 9 साल का बेटा आदित्य घर पर मौजूद थे। पति रेलवे स्टेशन गया था।

पत्नी ने कॉल कर महिला के बारे में जानकारी दी

पति ने दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत में कहा कि, कल हमारी मैरिज एनिवर्सरी थी। फैमिली को यूपी भेजना था, जिसके लिए शनिवार सुबह वह रिजर्वशन कराने गया था। इस दौरान युवती उसके घर पहुंची थी। पत्नी ने कॉल कर इसकी जानकारी दी।

युवती ने खाना मांगा, पूरी सब्जी खाई

घर आई युवती ने आरक्षक की पत्नी से खाना मांगा। पत्नी किचन में गई और एक रात पहले का बना पूरी सब्जी लाकर दी। युवती खाना खा ही रही थी। इस दौरान पत्नी अपने काम में व्यस्त हो गई।

इसी समय एक बेटी नहाने गई थी, दूसरी पूजा कर रही थी, जबकि बेटा सोया हुआ था। तभी युवती ने चाकू से पहले सोये हुए बेटे पर हमला किया, फिर पत्नी पर वार किया। आवाज सुनकर दोनों बेटियां बाहर निकली। एक ने आसपास के लोगों को बुलाया।

बेटियों ने किसी तरह बचाई अपनी जान

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान मां ने आरोपी युवती का पैर पकड़ा और बेटियों को भगाने के लिए कहा। एक बेटी तानिया (11) किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही, जबकि दूसरी बेटी नैना (12) बाथरूम में छिप गई। सूचना मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवती को पकड़ लिया। लोगों ने उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सूचना दी।

Exit mobile version