रायपुर में 25 साल के युवक ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी

Chhattisgarh Crimesरायपुर में 25 साल के युवक ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर में उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे। उसकी मां शादी में गई हुई थी।

घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि गर्लफ्रेंड ने उसके अलावा उसके पीठ पीछे 3 से 4 लड़कों से बात करती है। वो हर समय पकड़ी जाती। मैं उसको सुधर जाएगी करके मौके पर मौका दिया। लेकिन अब ये कदम उसको सबक सिखाने के लिए ले रहा हूं।

जिसके बाद पुलिस इस मामले की लव एंगल से जांच कर रही है। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाठागांव इलाके की है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, कोमल वर्मा (25) रायपुर के भाठागांव में अपने परिवार के साथ रहता था। और वो एयरपोर्ट में काम करता था। वह मूल रूप से बलौदा बाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के खपराडीह गांव का रहने वाला था।

यहां 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त कोमल ऊपर कमरे में अकेला था, जबकि उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे। उसकी मां शादी में गई हुई थी। परिवार को सुबह इस घटना की जानकारी हुई।

इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवक ने देवकी साहू नाम की एक लड़की का जिक्र करते हुए उस पर धोखा देने और अन्य लड़कों से संबंध रखने का आरोप लगाया है।

जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा

कोमल वर्मा जो भी कर रहा हूं। मेरे घर वालों की तरक से कोई प्रेशर नहीं है। उनको इस बारे में कुछ पता नहीं है। जो अभी मेरे साथ हो रहा है उसमें इनको इन सब से ना लाए।…ये कदम मैं देवकी साहू (9244190330) संतु साहू के बेटी के कारण ये कदम उठा रहा हूं। मेरा 5 साल का रिलेश्व रहा उसके साथ।

3 दिसंबर 2019 से हम दोनों साथ हैं। मेरे रहते भी पहले उसने 3-4 लड़कों से मेरे पीठ पीछे बात की है और आज भी ऐसा कर रही है।…हम लड़के हैं। इस केस में हमेशा लड़के को ही क्यों गलत बना दिया जाता है।

मेरे रहते मेरे पीठ पीछे हमेशा से कुछ ना कुछ करती रही है और जब पकड़ी जाती है तो बहाना बना के मना लेती थी।…इस बात का सबूत मेरे मोबाइल में है। फिर भी में उसको सुधरेगी करके मौके पर मौका दिया। लेकिन अब ये कदम उसको सबक सिखाने के लिए ले रहा।

इस मामले में परिजनों ने लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही सुसाइड नोट और मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से कर रही है।

Exit mobile version