पूरन मेश्राम/मैनपुर गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर से लगभग 29 किमी की दूरी पर बसा हुआ ग्राम पंचायत कोकड़ी के पारा डूमरबुडरा के नवनिहाल बच्चों को महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र से प्रारंभिक शिक्षा का लाभ आज तक नहीं मिल पा रहा है जिसका मुख्य कारण गाँव से आंगनबाड़ी केंद्र की दूरी अधिक होना है इससे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा कैसे मिलेगा यह विचारणीय तथ्य है। ऐसे गाँवो व परिवारो के दशा एवं दिशा बदलने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री डॉ विष्णु देव साय कृत संकल्पित है अगर कोकडी के आश्रित ग्राम डुमरबुडरा मे आंगनबाड़ी केंद्र खुलेगा तो निश्चित रूप से इसका बहुआयामी लाभ से बच्चे लाभांवित होंगे डुमरबुडरा के लोगो ने बताया कि डूमरबुडरा की जनसंख्या लगभग 150 एवं मकान संख्या 30 तथा आँगन बाड़ी केंद्र में प्रारंभिक शिक्षा लेने वाले बच्चों की संख्या 24 होने के बावजूद भी आज तक डूमरबुड़रा में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं हो पाया है। इन बच्चों का नाम डूमरबुडरा से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ ग्राम कोकडी़ के आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज है। लेकिन अधिक दूरी सुनसान रास्ते जंगल पहाड़ियों का इलाका होने के कारण चाह कर भी 22 बच्चे केंद्र तक नहीं पहुंच पाते हैं।जिसके कारण प्रारंभिक शिक्षा सहित गरम भोजन नाश्ता एवं अन्य सुविधाओं से यहाँ के बच्चों को वंचित होना पड़ रहा है। छोटे बच्चों के लिए केंद्र पहुंँचने पर पालक को रेडी टू ईट पूरक पोषण आहार के व्यवस्था हो पाता है। डूमरबुडरा के जागरूक वार्ड पंच चैतू राम मरकाम ने बताया कि हमारे गांँव के मुखियाओं के द्वारा करीबन 15 वर्षो से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित कराने के लिए कईयो बार जिला के कलेक्टर एसडीएम सहित जनसमस्या शिविरो में भी आवेदन दिया गया लेकिन अभी तक इस दिशा में पहल नहीं हो पाई है। गाँव के मानकी बाई नेताम, चैतूराम मरकाम, ललिता मरकाम, भान बती, बिनती मरकाम, रजन्तीन नेताम, लिकेश्वरी पद्माकर, उर्मिला नेताम, गरीब राम मरकाम,
प्रभु लाल मरकाम, राजेंद्र मरकाम, जयलाल नेताम, सुखदेव मरकाम, ईश्वर नेताम, राम सिंह मरकाम, हेमराज मरकाम, बल्दू यादव, इंद्रजीत मरकाम, तामेश्वर मरकाम, रतिराम नेताम, बालाराम पद्माकर, गौतम नेताम, मनोहर पद्माकर, पुनीत राम सहित ग्रामीणों ने प्रारंभिक शिक्षा से वंचित हो रहे बच्चों के लिए गांँव में आंगनबाड़ी केंद्र संचालन कराने के लिए जिला के कलेक्टर एसडीएम एवं संबंधित विभाग से मांँग किया है।