
मिली जानकारी के अनुसार, तमनार का रहने वाला 17 साल 6 महीने का सार्थक वैष्णव शनिवार सुबह अपनी बाइक से घर से निकला था। रात तक वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने तमनार थाने में सूचना दी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
रविवार को टीपाखोल डैम के पास उसकी बाइक और चप्पल मिली। आसपास पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि बाइक शनिवार दोपहर से वहीं खड़ी है।
इसके बाद पुलिस को शक हुआ और DDRF (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम को मौके पर बुलाया गया।
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
गोताखोरों ने डैम में युवक की तलाश शुरू की और करीब आधे से पौन घंटे के अंदर उसका शव पानी में मिला। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि युवक के पिता दिलीप वैष्णव जेपीएल प्लांट में काम करते हैं।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।