छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाते हुए युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से मोबाइल और नकदी भी जब्त की गई है।

मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली और बेंगलुरु के बीच चल रहे आईपीएल मुकाबले में युवक घूम-घूमकर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और ट्रांसपोर्ट नगर जूटमिल निवासी अनुराग यादव (26) को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पर्ची, नथिंग कंपनी का मोबाइल और 900 रुपए नकद मिले।

मोबाइल की जांच और पूछताछ में विन एक्स 66 डॉट कॉम आईडी के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन के सबूत सामने आए। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।