छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मवेशी तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने “ऑपरेशन शंखनाद” शुरू किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मवेशी तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने “ऑपरेशन शंखनाद” शुरू किया है। लैलूंगा क्षेत्र के मवेशी तस्कर ने पुलिस की कार्रवाई से डरकर सरेंडर कर दिया है और आगे से तस्करी न करने की बात कही। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम करवाजोर का रहने वाला रब्बुल खान (39) लंबे समय से मवेशी तस्करी कर रहा था। उसके खिलाफ 2023 और 2026 में भी गौ तस्करी के मामले दर्ज हैं।

फरवरी में उसके गिरोह के साथी देवानंद यादव को 16 मवेशियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस समय पूछताछ में रब्बुल खान का नाम सामने आया था।

इसके बाद से वह पुलिस से बचकर फरार चल रहा था। लेकिन पुलिस की लगातार तलाश और “ऑपरेशन शंखनाद” के चलते उसके छिपने के सभी ठिकाने खत्म हो गए।

Exit mobile version