पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र पात्रे के परिजन घटना के समय खेत में काम करने गए हुए थे। घर में उसकी दादी बुधन बाई पात्रे अकेली थीं। इसी दौरान दादी और पोते के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई।
रोटी मांगने को लेकर बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि विवाद रोटी मांगने की बात को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आकर जितेंद्र ने पास में रखे टंगिया से दादी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में बुधन बाई पात्रे की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेत से लौटे परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।
आरोपी पोता गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी जितेंद्र पात्रे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हर पहलू से जांच जारी
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।