राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना पुलिस ने पशु चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesराजनांदगांव जिले के लालबाग थाना पुलिस ने पशु चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई कर चोरी की गई 3 गाय और 1 भैंस बरामद कर ली। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बाइक और नगद सहित कुल 96 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

पीड़ित रुस्तम यादव ने 24 अप्रैल को लालबाग थाने में मवेशी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चरने के लिए छोड़े गए कुछ मवेशी वापस नहीं लौटे।

इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें आरोपी जंगलपुर स्थित आरुगविला के पास से मवेशियों को ले जाते दिखाई दिए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 177/2026 के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने संदेहियों को लिया हिरासत में

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन यादव (23), तामेश्वर यादव (20), मिनेश यादव (45), समीर यादव (21) सभी निवासी बंगाली चाल, और सुनील यदु (निवासी ग्राम सिंघोला, सुरगी) के रूप में हुई है।

दो आरोपियों पर पहले से केस दर्ज

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तामेश्वर यादव और समीर यादव के खिलाफ थाना बसंतपुर में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

96 हजार की संपत्ति जब्त

जब्त की गई संपत्ति में 3 गाय और 1 भैंस, घटना में प्रयुक्त 1 बाइक और 6,000 रुपये नगद शामिल हैं। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 96,000 रुपये है।

न्यायालय में किया पेश

पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को 1 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Exit mobile version