जांजगीर चांपा जिले में एक नाबालिग बालिका से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में सुनील कुमार कश्यप (21) को गिरफ्तार किया गया

Chhattisgarh Crimesजांजगीर चांपा जिले में एक नाबालिग बालिका से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में सुनील कुमार कश्यप (21) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता नाबालिग बालिका ने अपने परिजनों के साथ सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि गौद निवासी सुनील कुमार कश्यप से उसकी जान पहचान थी। सुनील उसे प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया और शादी का झांसा देकर डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण किया।

आरोपी डरा-धमका कर शारीरिक संबंध बनता था

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को पुलिस ने गौद गांव से घेराबंदी कर सुनील कुमार कश्यप को पकड़ा। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर और डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण करने की बात स्वीकार की।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी सुनील कुमार कश्यप के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version