तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक को भालू ने उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh Crimes
पूरन मेश्राम/मैनपुर। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर जोन के ग्राम गौरगाँव के सुकनाथ मंडावी पिता रोहन मंडावी उम्र 42 वर्ष ने सुबह के समय टाइगर रिजर्व के कोर ईलाका सीतानदी के मासूलकोय जंगल मे तेंदूपत्ता तोड़ने अपने बच्ची के साथ गया हुआ था कि अचानक भालू ने हमला कर दिए जाने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो जाने की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा मिल रही हैं। इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी तौरेंगा बफर जोन के रेंजर से जानकारी लेने की कोशिश करने पर बताया गया कि मामला कोर ईलाका सीतानदी के होने से कौन से जानवर से मुठभेड़ हुई है। वह स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
लेकिन विभागीय फोटो में भालू के हमले से मौत होने का संकेत मिल रहा है।
वही सीता नदी कोर इलाके के रेंजर शैलेश बघेल से जानकारी लेने पर भालू के हमले से मौत होने की जानकारी दिया गया है।
वही जंगली जानवरों से सतर्कता रहकर जंगलों में तेंदू पत्ता तोड़ने के अपील वन विभाग उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के द्वारा किया गया है।