
बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो वाहन के साथ चोरी के पानी के पंप और बिजली के तार बरामद किए हैं।
पुलिस को संदेह है कि पकड़े गए आरोपी एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा हैं। यह गिरोह लंबे समय से किसानों के खेतों को निशाना बना रहा था। वे सुनसान खेतों से सिंचाई पंप और बिजली के तार चोरी करते थे, जिससे किसान काफी परेशान थे। पूछताछ में आरोपियों की संलिप्तता कई अन्य चोरी की वारदातों में भी सामने आई है।
दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अविनाश मिश्रा ने बताया कि गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने फरार आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है।
एएसपी मिश्रा ने आश्वासन दिया कि शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से अन्य चोरी के मामलों का खुलासा करने के लिए गहन पूछताछ कर रही है।
आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गणेश प्रसाद भरिया उर्फ चुक्कू (22 वर्ष, निवासी कुडकंई), संतोष साहू उर्फ लालू (24 वर्ष, निवासी बचरवार पतेराटोला) और छोटे लाल भरिया (27 वर्ष, निवासी कुडकंई) के रूप में हुई है। इन सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।