
गुस्साए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता निगम आयुक्त के ऑफिस में बैठे कर्मचारी को खींचकर बाहर ले आए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारी को भीड़ से बचाया। फिलहाल बजरंग दल ने थाने में निगम कर्मचारी खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह मामला पदमनाभपुर थाना क्षेत्र का है।
अब जानिए पूरा मामला
दरअसल, दुर्ग नगर निगम में गौतम साहू निगम आयुक्त के निजी सहायक के तौर पर प्लेसमेंट कर्मचारी के पद पर काम कर रहा है। उसका निगम की एक महिला कर्मचारी के साथ निजी व्हाट्सएप चैट से सामने आया। इस चैट में हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। वे तुरंत निगम ऑफिस पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने निगम ऑफिस में बैठे कर्मचारी गौतम साहू को कार्यालय से बाहर निकाला और उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान साहू के कपड़े फट गए थे।