कोरिया जिले के डुमरिया क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन की खेप लेकर पहुंची दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesकोरिया जिले के डुमरिया क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन की खेप लेकर पहुंची दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1095 नग नशीला इंजेक्शन जब्त किया गया है। जब्त इंजेक्शन नशेड़ियों को मंहगे दरों पर बेचा जाता है। दोनों ने झारखंड से नशीला इंजेक्शन लाना बताया है। मामला पटना थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डुमरिया गांव में दो महिलाओं को पकड़ा और उनकी तलाशी ली। दोनों के बैग में बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन भरे हुए मिले। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ की।

झारखंड से लेकर पहुंची थी नशे की खेप पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे झारखंड से नशीले इंजेक्शन लेकर आई थीं। जांच में उनके पास से कुल 1095 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। आरोपियों की शिनाख्त अमृता पटेल पति पुष्पेंद्र पटेल और रामबाई पति विनोद पटेल के रूप में हुई है। दोनों ने बताया कि वे डुमरिया क्षेत्र में ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

महिलाओं के पास से जब्त इंजेक्शन रेक्सोजेसिक और बुप्रेनारफिन इंजेक्शन नशे के रूप में उपयोग किया जाता है, जो नशे के बाजार में कई गुना मंहगी कीमत पर बेची जाती है।

पुलिस ने दोनों पास से प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त होने पर उनके खिलाफ धारा 22 एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की है। पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे के अवैध कारोबार के नेटवर्क का खुलासा हो सके। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Exit mobile version