छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने बिलासपुर निवासी चांद मोहम्मद को लुतरा शरीफ दरगाह खिदमत सेवा समिति का सदस्य नियुक्त किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने बिलासपुर निवासी चांद मोहम्मद को लुतरा शरीफ दरगाह खिदमत सेवा समिति का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति दरगाह की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, रेलवे कॉलोनी, बंगला यार्ड निवासी चांद मोहम्मद को दरगाह में सेवा, समन्वय और जायरीन (श्रद्धालुओं) से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वे लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से दरगाह की गरिमा और व्यवस्थाओं को और सशक्त बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

लुतरा शरीफ दरगाह छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुओं के बीच भी एक महत्वपूर्ण आस्था स्थल है। यहां सालभर बड़ी संख्या में जायरीन दर्शन के लिए आते हैं। इन श्रद्धालुओं के लिए सुचारु व्यवस्थाएं बनाए रखना समिति की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Exit mobile version