कवर्धा जिले में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया

Chhattisgarh Crimesकवर्धा जिले में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 साल का बेटा सुरक्षित है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना कुंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक कृष्णा आढिले और पत्नी कीर्ति आढिले सारंगढ़ के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कृष्णा पत्नी कीर्ति और बेटे के साथ ससुराल कोलेगांव जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक को क्रॉस करते समय बाइक सड़क किनारे गिली मिट्टी में फिसलकर गिर गई।

ऐसे में दंपती ट्रक के पहिए के चपेट में आ गए और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

समझाइश के बाद प्रदर्शन खत्म

पुलिस दंपती के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इधर घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। समझाइश के बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म किया। उनका कहना है कि सड़क किनारे साइड शोल्डर में डाली गई अमानक मिट्टी हादसे की वजह बन रही है।

फिलहाल, पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version