बिलासपुर में 10 साल के बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में 10 साल के बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रात में बालक परिजन के साथ बिस्तर पर सो रहा था। तभी अचानक वह रोने लगा। इस दौरान परिजन को यह भनक नहीं लगी कि उसे सांप ने काटा है।

लेकिन, जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

शहर से लगे ग्राम ढेका में सौरभ केंवट (10) पिता सुखीराम केंवट बुधवार रात परिजन के साथ बिस्तर पर सो रहा था। अचानक देर रात सौरभ रोने लगा। उसने परिजन को बताया कि उसे कुछ काट दिया है। शुरुआत में परिजनों को लगा कि किसी कीड़े ने उसे काट लिया होगा। लेकिन, देखते ही देखते उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

देर रात अस्पताल में तोड़ा दम बच्चे की गंभीर हालत देखकर परिजन घबरा गए। जिसके बाद तुरंत उसे इलाज के लिए सिम्स ले गए। रात करीब 12.30 बजे डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज शुरू किया। लेकिन, जहरीले सांप के जहर का तेजी से बच्चे के शरीर में फैलने लगा। जिसकी वजह से बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

काफी प्रयासों के बावजूद डॉक्टर बच्चे को बचा नहीं सके और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने परिजन को बताया कि जहरीले सांप काटने से बच्चे की मौत हुई है।

गर्मी की छुट्‌टी मनाने नानी घर आया था बालक बताया जा रहा है कि सौरभ मूलत: सरकंडा क्षेत्र के बहतराई का रहने वाला था। स्कूल की छुट्‌टी पर वह अपनी नानी घर आया था। रात में बिस्तर पर सोते समय अचानक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। इस दौरान परिजन को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

मासूम की मौत पर घर में मातम परिजन ने इस घटना की जानकारी सौरभ के माता-पिता को दी। खबर मिलते ही परिजन देर रात सिम्स अस्पताल पहुंच गए। गुरुवार को शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया। इधर, मासूम बच्चे की मौत के बाद परिजन के घर में मातम छा गया। उसकी मां सहित परिजन बिलख-बिलख कर रोते रहे।

Exit mobile version