
इस फेरबदल के तहत 10 थाना और 1 चौकी प्रभारियों के प्रभार में भी परिवर्तन किया गया है। पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा जारी आदेश में निरीक्षक राजेश जगत को अर्जुनी थाना प्रभारी से धमतरी सिटी कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है।
खाली पदों की पूर्ति के लिए किया गया फेरबदल
यह फेरबदल कई पदों के रिक्त होने और साइबर सेल के उन्नयन के कारण आवश्यक हो गया था। टीआई कोतवाली के रायपुर स्थानांतरण और एसपी रीडर के कवर्धा स्थानांतरण से महत्वपूर्ण पद खाली हो गए थे।
इसके अतिरिक्त, साइबर सेल को साइबर थाना में अपग्रेड किए जाने के बाद निरीक्षक स्तर के अधिकारी की पदस्थापना अनिवार्य थी। इन सभी कारणों से व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
जाने किसे मिली क्या ज़िम्मेदारी
तबादला सूची के अनुसार, निरीक्षक अवधराम साहू को रक्षित केंद्र धमतरी से कुरूद थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक शरद ताम्रकार सिहावा से भखारा, निरीक्षक चक्रधर बाघ नगरी से दुगली, और निरीक्षक अरुण साहू मेचका से नगरी थाना प्रभारी का पदभार संभालेंगे।
निरीक्षक टुमनलाल डडसेना को रक्षित केंद्र धमतरी से खल्लारी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक चंद्रकांत साहू कुरूद से अर्जुनी थाना प्रभारी के साथ साइबर पुलिस थाना का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। निरीक्षक रामकिशन मरकाम दुगली से रक्षित केंद्र धमतरी स्थानांतरित किए गए हैं।
उप निरीक्षकों में लक्ष्मीशंकर मंडलेश्वर को नगरी से केरेगाँव थाना प्रभारी, अजय सिंह को बिरेझर चौकी से सिहावा थाना प्रभारी, और बलवीर सिंह को केरेगाँव से मेचका थाना प्रभारी बनाया गया है।
सहायक उप निरीक्षकों में प्रदीप सिंह को साइबर पुलिस थाना से बिरेझर चौकी प्रभारी और प्रकाश नाग को खल्लारी से दुगली थाना स्थानांतरित किया गया है।