दुर्ग जिले में जमीन बंटवारे के काम के बदले पैसे लेने का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले में जमीन बंटवारे के काम के बदले पैसे लेने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने पर जिला प्रशासन ने जांच के बाद पटवारी को सस्पेंड कर दिया है। मामला भिलाई-3 के अहिवारा तहसील का है। यहां पदस्थ पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर पर जमीन बंटवारे के एवज में 45 हजार रुपए लेने का आरोप लगा है।

वायरल वीडियो में पैसों के लेन-देन की बात सामने आने के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने भिलाई-3 के एसडीएम महेश सिंह राजपूत को तुरंत जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

तहसीलदार ने की वायरल वीडियो की जांच

तहसीलदार अहिवारा ने पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान पक्षकार अमन कुमार टंडन, भूमिस्वामी उत्तम टंडन और संबंधित पटवारी के बयान दर्ज किए गए। पूछताछ में पक्षकारों ने बताया कि जमीन बंटवारे का काम कराने के लिए पटवारी को 45 हजार रुपए दिए गए थे।

Exit mobile version