एमसीबी जिले के झगराखांड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाराडोल में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Chhattisgarh Crimesएमसीबी जिले के झगराखांड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाराडोल में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान पाराडोल निवासी अमरसाय (60 वर्ष), पिता स्वर्गीय ददूलाल के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने आज शाम नदी किनारे एक आम के पेड़ पर उनका शव फांसी के फंदे से लटका देखा। तत्काल इसकी सूचना झगराखांड पुलिस को दी गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी का निधन लगभग 25 वर्ष पहले हो गया था। उनके एक बेटे के अलावा घर में कोई और सदस्य नहीं था। पत्नी की मृत्यु के बाद से अमरसाय अकेलेपन के कारण शराब के आदी हो गए थे और अक्सर मानसिक तनाव में रहते थे, ऐसा ग्रामीणों ने बताया।

सूचना मिलते ही झगराखांड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों तथा परिजनों से पूछताछ की जा रही है।