दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने समय एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया, वो चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया

Chhattisgarh Crimesदुर्ग रेलवे स्टेशन पर बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने समय एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया, वो चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। यह देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। कुछ पल के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई निरंजन ने तेजी दिखाते हुए यात्री की जान बचा ली। वीडियो रविवार की रात की है।

जानकारी के मुताबिक, बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी बीच एक यात्री जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन धीरे-धीरे स्पीड पकड़ रही थी। तभी यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में जा फंसा। यात्री खुद को संभाल नहीं पाया और वह करीब 50 मीटर इसी तरह घसीटता रहा।

आरपीएफ ने दिखाई तत्परता

घटना होते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी वहां ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के एएसआई निरंजन की नजर यात्री पर पड़ी। उन्होंने पहले तो ट्रेन रूकवाई फिर बिना देर किए तुरंत दौड़ लगाई और यात्री को पकड़कर बाहर खींच लिया। उनकी सतर्कता और तेजी से बड़ा हादसा टल गया।

Exit mobile version