
जानकारी के मुताबिक, बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी बीच एक यात्री जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन धीरे-धीरे स्पीड पकड़ रही थी। तभी यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में जा फंसा। यात्री खुद को संभाल नहीं पाया और वह करीब 50 मीटर इसी तरह घसीटता रहा।
आरपीएफ ने दिखाई तत्परता
घटना होते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी वहां ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के एएसआई निरंजन की नजर यात्री पर पड़ी। उन्होंने पहले तो ट्रेन रूकवाई फिर बिना देर किए तुरंत दौड़ लगाई और यात्री को पकड़कर बाहर खींच लिया। उनकी सतर्कता और तेजी से बड़ा हादसा टल गया।