
पहला हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरसी स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पास देर रात हुआ। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। टक्कर के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर आरव बघेल (5 वर्ष) और अविनाश बघेल (35 वर्ष) सवार थे। वे शोक कार्ड बांटकर खरतुली गांव से अपने घर जालमपुर जा रहे थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर खेलु साहू और विमल लाल साहू खरतुली की ओर आ रहे थे।
इसी दौरान लोहरसी गांव के पास यह दुर्घटना हुई, जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। वरदान एंबुलेंस और 108 को सूचना दी गई, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उनका इलाज जारी है।वहीं, दूसरी घटना मुजगहन बायपास पर भरी दोपहर हुई। यहां एक ट्रक और आयसर वाहन के बीच टक्कर हो गई, जिससे आयसर वाहन बायपास पर पलट गया। हालांकि, आयसर वाहन में मौजूद ड्राइवर और कंडक्टर को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई। बाद में क्रेन की मदद से आयसर वाहन को सीधा कर बायपास रोड से हटाया गया।