छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती की अर्धनग्न हालत में लाश मिली

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती की अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। युवती का शव डैम किनारे जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने शुरुआती जांच में मामला हत्या का पाया गया। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम तुमीडीह डैम के पास जंगल में लोगों ने एक युवती का शव देखा। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की डेडबॉडी औंधे मुंह जमीन पर पड़ी थी। शव के पास ही उसके कपड़े भी बिखरे मिले।

चेहरे को कुचलकर पहचान मिटाने की कोशिश

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था। मृतका के गले और गर्दन के पीछे धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान भी मिले हैं। इससे पुलिस हत्या की आशंका मानकर जांच कर रही है।

20 से 22 साल उम्र बताई जा रही

पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र करीब 20 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेज दिया।

पहचान के लिए आसपास थानों को भेजी सूचना

मृतका की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में युवती की जानकारी भेजी है। गुम इंसान के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटना स्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Exit mobile version