राजधानी रायपुर में एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए कथित रेव पार्टी के प्रचार का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए कथित रेव पार्टी के प्रचार का मामला सामने आया है।

“रेड रूम टेक्नो पार्टी” नाम से प्रचारित किए जा रहे एक इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।इन वीडियो में पार्टी को अश्लील अंदाज में प्रमोट किया जा रहा है। साथ ही नशे और देर रात होने वाली गतिविधियों को भी ग्लैमराइज करने की कोशिश दिखाई दे रही है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

यह पार्टी वीआई रोड स्थित फर्जी कैफे में आयोजित किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि स्थानीय स्तर पर इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि जिस जगह का नाम प्रचार में लिया जा रहा है, वहां पहले भी देर रात होने वाली पार्टियों और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

युवाओं को आकर्षित करने कम उम्र की युवतियों से प्रचार

सबसे गंभीर बात यह है कि प्रचार वीडियो में कम उम्र की लड़कियों जैसे दिखने वाले चेहरों का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में तेज म्यूजिक, शराब, धुएं और डांस के जरिए पार्टी को हाई-प्रोफाइल और आकर्षक दिखाने की कोशिश की गई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह के कंटेंट से युवाओं और स्कूली बच्चों पर गलत असर पड़ सकता है

स्लोग्न बनाकर प्रमोशन में डाले

वीडियो में “नो रूल्स”, “ऑल नाइट”, “फुल टेक्नो वाइब” जैसे स्लोगन भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ क्लिप्स में नशे से जुड़े संकेत और पार्टी के दौरान विशेष “एक्सपीरियंस” देने के दावे भी किए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि आयोजन में नशा परोसने की तैयारी हो सकती है।

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर बिना अनुमति इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं, तो पुलिस और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर खुलेआम सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होने के बावजूद संबंधित एजेंसियां अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर रही हैं।

Exit mobile version