बिलासपुर में खेत में काम कर रहे पिता और पुत्री आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। दोनों घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र के गतौरा गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, घनश्याम खांडे अपनी बेटी के साथ किसी से काम से गए थे। अचानक बदले मौसम के बाद बारिश से बचने के लिए घनश्याम अपने बेटी के साथ पेड़ के नीचे खड़े हो गए।
इसी दौरान वे बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी उन पर बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अलग 4 दिनों तक गरज-चमक और बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा रोड में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।