
इसके अलावा मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। दिसंबर में ठंड बढ़ने से स्किन से संबंधित समस्या बढ़ी हैं। मेकाहारा में हर दिन औसतन 300-350 मरीज पहुंच रहे हैं। ज्यादातर को ड्राई स्किन, एक्जिमा और सोरायसिस की शिकायत है। डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट के HOD डॉक्टर मृत्युंजय सिंह ने बताया- ठंड में ये आम है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया तो खतरा बढ़ सकता है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों में ठंड बढ़ी है। 6 शहरों में तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया है, जिनमें मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा और जगदलपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव शामिल हैं। मैनपाट में रात का पारा 4°C से नीचे चला गया और वहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गई।
अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.6°C, पेंड्रा में 8.6°C और जगदलपुर में 9.7°C और राजनांदगांव में 9 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 29.3°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।