केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिवसीय छ्त्तीसगढ़ दौरे पर

Chhattisgarh Crimesरायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिवसीय छ्त्तीसगढ़ दौरे पर हैं। 17 मई की रात वे रायपुर पहुंच गए थे। वहीं आज (18 मई) वे बस्तर आएंगे। जगदलपुर एयरपोर्ट से सीधे वे नेतानार गांव जाएंगे, जहां वीर शहीद गुंडाधुर के गांव से जन सुविधा केंद्र शुरू करेंगे। नक्सलवाद खत्म करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह पहला बस्तर दौरा है।

वे जगदलपुर के अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही डायल 112 के करीब 400 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अमित शाह जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक लेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड इन चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस बैठक में इन सभी स्टेट विकास कामों पर चर्चा होगीइस दौरे में सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन बनाने की कोशिश नजर आएगी। डायल-112 सेवा के विस्तार से लेकर बस्तर में जन सुविधा केंद्र के उद्घाटन, फॉरेंसिक यूनिट्स, और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि तक, कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला इसी दिशा में तैयार की गई है।

Exit mobile version