
वे जगदलपुर के अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही डायल 112 के करीब 400 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अमित शाह जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक लेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड इन चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस बैठक में इन सभी स्टेट विकास कामों पर चर्चा होगीइस दौरे में सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन बनाने की कोशिश नजर आएगी। डायल-112 सेवा के विस्तार से लेकर बस्तर में जन सुविधा केंद्र के उद्घाटन, फॉरेंसिक यूनिट्स, और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि तक, कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला इसी दिशा में तैयार की गई है।