छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एक कार से करीब साढ़े सात किलो सोने की ज्वेलरी जब्त की

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एक कार से करीब साढ़े सात किलो सोने की ज्वेलरी जब्त की है। इसकी कीमत 9 करोड़ 17 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। रविवार रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने कार को रोककर जांच की तो उसमें 3 लोग सवार थे।

तलाशी के दौरान पिछली सीट में बने एक सीक्रेट चेंबर से दो पीठू बैग मिले। इन बैगों के भीतर छह प्लास्टिक बॉक्स में सोने की ज्वेलरी थे। कार में मौजूद तीनों लोग जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीनों गुजरात के रहने वाले हैं। यह मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का मामला है।

वहीं, अंबिकापुर में भी पुलिस ने एक कार से 95 किलो से ज्यादा चांदी की पायल और 760 पुराने मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। कार में सवार पश्चिम बंगाल के 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस को शक है कि यह सामान चोरी का हो सकता है, इसलिए मामले की जांच की जा रही है। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।