
घर वालों के अनुसार, विजय सिंह 17 तारीख को गांव में ही आयोजित चौथी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रास्ते में पड़ने वाले एक कुएं में वह अचानक गिर गया।
जब विजय देर रात तक घर नहीं लौटा, तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह ग्रामीणों को कुएं में एक शव दिखाई दिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही करंजी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों की खुले कुंए को ढंकने की मांग
पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खुले कुओं को ढंकने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।