बलरामपुर जिले में एक बस चालक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले में एक बस चालक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना चौकी वाड्रफनगर क्षेत्र में बाजार के पास हुई, जहां दो व्यक्तियों ने बस रोककर चालक के साथ मारपीट की।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह ‘विजय बस’ बलंगी से अंबिकापुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने बस को रोका और चालक से मारपीट शुरू कर दी।

घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो बाद में वॉट्सऐप ग्रुपों सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति बस चालक के साथ हाथापाई कर रहे हैं।

फिलहाल बस चालक से मारपीट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version