
सुबह जब ग्रामीणों ने रामजतन का शव घर के आंगन में पड़ा देखा, तो गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना जयनगर पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया है और अज्ञात हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है।